Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुननिर्माण प्राधिकरण के सिईओ ज्ञावली को हटाने की तैयारी

 
काठमांडू ,३० दिसिम्बर
सरकार ने राष्ट्रिय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत (सीईओ) सुशील ज्ञवाली को पद से हटाने का कदम आगे बढ़ाया है । ज्ञावली की कार्यशैली सन्तोषजनक नहीं है, इसी आरोप में उनको हटाया जाएगा । इसके लिए पहला स्टेप ‘स्पष्टीकरण’ सम्बन्धी प्रावधान को आगे बढ़ाया गया है । बिहीबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने ज्ञवाली को स्पष्टीकरण पूछने का निर्णय लेते हुए ऐसा कदम आगे बढ़ाया है ।
singhdarvar
ज्ञावली के ऊपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने निर्देशक समिति का निर्देशन को पालना नहीं किया है और अनुदान बापत की रकम जनता में निर्धारित समय में पहुँचाने के लिए भी वह असक्षम हो गए हैं ।  इसके सम्बन्ध में ज्ञावली को क्या कहना है ? अब सात दिनों के भीतर ज्ञावली को लिखित जवाफ सरकार को देना होगा । उसके बाद सरकार अपनी कदम थप आगे बढ़ाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *