विराटनगर में अत्याधुनिक दो तले बसपार्क का निर्माण

आर एन यादव,पुस १६ , विराटनगर
विराटनगर में अत्याधुनिक सुविधा सम्पन्न दो तले बसपार्क का निर्माण कार्य शुरू हुवा है । विराटनगर स्थित पुराने बसपार्क को व्यवस्थित करने के लिए १४ करोड ११ लाख ५५ हजार रुपये की लागत में बसपार्क निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया है ।
विराटनगर उपमहानगरपालिका ने नगर विकास कोष द्वारा अनुदान सहयोग लेकर गौरी पार्वती कन्ट्रक्सन प्रा लि को जिम्मेदारी दी है | कोष द्वारा ९० प्रतिशत की लगानी में बननेवाला उक्त बसपार्क में सरकार की साढे ७ प्रतिशत और उपमहानगरपालिका की साढे २ प्रतिशत की लगानी रही है ।
उपमहानगरपालिका की योजना शाखा के इन्जिनियर के मुताबिक़ लगभग डेढ बिघा क्षेत्रफल में रहे बसपार्क को नीचले तले में टिकट काउन्टर, इनक्वायरी कक्ष, प्रतीक्षालय, मजदूर , कर्मचारी लगायत के बैठक कक्ष और ऊपर के तालों में रेष्टुरेन्ट और व्यागेज कक्ष रहेंगे । बसपार्क क्षेत्र को सभी नीच्चे की भूमि को पिच और बसपार्क के भीतर वर्कसप, बिजुली द्वारा गाडी साफ़ करने की जानकारी योजना शाखा के इन्जिनियर ने दी |
१५ महीने के भीतर सम्पन्न निर्माणाधीन वसपार्क में प्रति दिन ५० गाड़िया रखने की जानकारी उपमहानगरपालिका कार्यालय ने दी । नेपाल यातायात व्यावसायी संघ के पूर्व अध्यक्ष के अनुसार वसपार्क को स्वरुप ही परिवर्तन हो जायगा । पहले बहुत वार योजना बनती थी लेकिन कार्यान्वयन न होने के कारण विराटनगरवासियों बर्षात में कीचड़ और ग्रीष्म में बालुओ के पोलुसन से यात्रीगण बाध्य थे । निर्मानाधीन वसपार्क को बनते देखकर विराटनगर उपमहानगरपालिका वासियों बहुत खुश नजर आते है |

