Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाजा–गाजा के साथ मधेश एमाले मुक्त होगाः महतो

 
फाइल फोटो लहान का
फाइल फोटो लहान का
काठमांडू, ३ जनवरी ।  सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने कहा है कि अब बाजा–गाजा सहित मधेश से नेकपा एमाले को मुक्त किया जाएगा । प्रेस मञ्च सप्तरी द्वारा मंगलबार राजविराज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा– ‘एमाले को मधेस नहीं चाहिए तो मधे शको भी एमाले नहीं चाहिए ।, अब ब्याण्ड बाजा बजारकर एमाले को विदाई करना होगा ।’
अध्यक्ष महतो का दावा है कि अपनी विदाई के खबर पाने से वह कुम्भकर्ण निद्रा से बाहर आएगा और संविधान संशोधन के लिए तैयार होगा । महतो का यह भी मानना है कि एमाले गैरलोकतान्त्रिक चरित्र प्रदर्शन करते हुए संसद् अवरोध कर रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘मुख्य तीन दल डाकू है, लेकिन अब वह हमारे अधिकार वापस देने के लिए तैयार हो गए है । लेकिन एमाले अभी भी लूटेरा और डाकू की ही व्यावहार कर रही है ।’ अध्यक्ष महतो ने चेतावनी दिया– ‘अगर संविधान में संशोधन बेगर चुनाव किया जाएगा तो वह चुनाव पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र द्वारा किया गया चुनाव जैसा ही होगा ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *