Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस,माओवादी की वर्तमान सरकार ही स्थानीय चुनाव करायेगी : देउवा

 

deuba

काठमांडू,२० पुस | नेपाली कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा ने दाबा किया है कि संविधान संशोधन प्रस्ताव प्रतिपक्षी एमाले की भी सहमति मे पारित कराया जायेगा | उन्होंने संशोधन प्रस्ताव परिमार्जन नही होने की भी बात कही है |

सभापति देउवा ने कहा कि संविधान का कार्यान्वयन के लिए तीनों तह का निर्वाचन अनिर्वाय है | इसलिये मंसिर तक स्थानीय, प्रदेश और केन्द्र का निर्वाचन की तयारी हो रही है ।  उन्होंने कहा कि तीनों ठ का निर्वाचन मंसिर तक होगा ‘और ‘बैशाख में स्थानीय तह/निकाय का निर्वाचन होगा।

यह भी पढें   सप्तरी राजविराज के विभिन्न क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

कांग्रेस/माओवादी गठबन्धन की वर्तमान सरकार ही स्थानीय चुनाव करायेगी देउवा ने कहा। क्या प्रतिपक्षी एमाले को भी सरकार में सामिल कराकर राष्ट्रिय स्वरुप दी जाएगी इस प्रश्न के जबाब में देउवा ने कहा कि अभी चुनाव की बात करें सरकार परिवर्तन की बात नही करें |  उन्होंने कहा कि यह गठबन्धन यथावत रहेगी  |

माओवादी नेतृत्व की वर्तमान सरकार में परिर्वतन नही होने का संकेत करते हुये देउवा ने कहा कि अभी प्रधानमन्त्री की बात नही करें | यही  सरकारले चुनाव करायेगी  । सभापति देउवा ने पार्टी के विभाग के पदाधिकारी बाद में गठन करने की बात कही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com