Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिल्म ‘दंगल’का बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड, ‘दंगल’ ने तोड़ा ‘PK’ का रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म

 
23 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। फिल्म ने महज 17 दिन में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 345 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अभी तक इस लिस्ट में आमिर खान खान की ही ‘पीके’ (2014) 339 करोड़ की नेट कमाई के साथ टॉप पर थी। रविवाdangalर को की 14 करोड़ की कमाई…
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, ‘दंगल’ ने रविवार को 14.33 करोड़ रुपए की कमाई की है। उन्होंने लिखा है, “Dangal collects a WHOPPING 31.79 cr in Weekend 3… [Week 3] Fri 6.66 cr, Sat 10.80 cr, Sun 14.33 cr. Total: 345.30 cr. India biz. ATBB”
ओवरसीज में की 180 करोड़ से ज्यादा की कमाई
‘दंगल’ ने रविवार (8 जनवरी) तक ओवरसीज में ग्रॉस 180.6 करोड़ रुपए की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी भी ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है, “Dangal-OVERSEAS – Total till Sun, 8 Jan: $ 26.47 million [₹ 180.58 cr]… Crosses $ 11 million in USA-Canada. AWESOME!”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed