Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखरा के बाराही चोक स्थित ट्राइस्टार रेष्टुरेण्ट मे आगलागी

 

पोखरा ,२७ पुस , आर.एन .यादव |
पोखरा के  बाराही चोक स्थित ट्राइस्टार रेष्टुरेण्ट मे  २६ गते की रात में   भीषण आगलागी हुई है । आगलागी से  रेष्टुरेण्ट पूर्ण रूप मे  जलकर  नष्ट   हो गया है । रात करीव  १०  बज कर  २५ मिनेट में लगी  आग से  रेष्टुरेण्ट के नीचले तले में रहे ट्राभल एजेन्सी, सनराइज बैंक के एटिएम काउन्टर, मनिचेन्जर एवं र्‍याफ्टिङ के  कार्यालय समेत जल चुका है ।
काठ से  निर्मित उक्त रेष्टुरेण्ट  धर्मेन्द्र बाटाजु ने एक वर्ष पूर्व सञ्चालन किया  था । रूफ टप सहित के  उक्त रेष्टुरेन्ट पर्यटको  का आकर्षण के  केन्द्र रहा था  । आग को नियन्त्रण करने  के लिए  पोखरा उप महानगरपालिका तथा पोखरा एयरपोर्ट के तीन दमकल सहित पीने का पानी  भी  प्रयोग किया गया था । इसी प्रकार  रेष्टुरेण्ट  के आगे दो मोटर साइकिल भी जल चुकी हैं जले है ।  और रेष्टुरेण्ट पिछॆ एक  होटल मे भी  क्षति हुई है । रात करीब  १ बजे आग को  नियन्त्रित करने मे सफलता मिली ।

pokharaa-aag

आग  लग्ने की खबर के पश्चात सुरक्षाकर्मी, स्थानीयबासी एवं  सर्वसाधारण घटना स्थल मे  पहुचे थे ।  पुलिस का कहना है की विजली सट होने के कारण आग लग्ने कि सम्भावना है । आगलागी से  करीब  २ करोड से ज्यादा सम्पती की क्षति होने का  अनुमान है । आग को नियन्त्रित करने के  क्रम मे रेष्टुरेन्ट  सञ्चालक  धर्मेन्द्र बाटाजु और  दमकल के कर्मचारी रामजी केसी घायल हुए है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com