Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज में ६ व्यापारिक प्रतिष्ठान में छापेमारी, गुप्त खेल भी शुरू

 

वीरगंज, २८ पूस | आन्तरीक राजस्व विभाग कार्यालय काठमाण्डौ ने  वीरगंज स्थित विभिन्न ६ व्यापारिक प्रतिष्ठान में छापा मारी किया। कुट फेक्ट्री छपकैया , एन पी एल औषधी फेक्ट्री, कोष्ठ फर्मा औषधी फेक्ट्री, रुगटाग्रुप के चाओ सती में करके ६ ब्यपारी प्रतिष्ठान में छापेमारी हुआ। आन्तरीक राजस्व विभाग कार्यालय काठमाण्डौ से र्तीथ सिलवाल के नेतृत्व के टोली के साथ सशस्त्र प्रहरी का संयुक्त टोली द्वारा उक्त प्रतिष्ठान में छापामारी किया गया ।

यह भी पढें   पेट्रोलियम पदार्थ के मूल्यों में वृद्धि

chhapamari

    राजस्व ने बताया कि दिन के १० बजे से आधी रात तक वीरगन्ज के बिभिन्न स्थान में छापामारी किया गया । अवैध सामान के गोप्य जानकारी के आधार में तलाशी किया गया। छापेमारी के टोली प्रमुख सिलवाल ने बताया कि राजस्व चोरी के आशंका में छापामरी किया गया और ये नियमित प्रक्रिया है।

    श्रोत के अनुसार छापामारी हुए प्रतिष्ठान का खाता तथा कागजात अनुसन्धान टोली ने नियन्त्रण में लेने के साथ ही प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि को सात दिन के अन्दर उपस्थित होने का पत्राचार भी किया है। साथ ही टोली सिमरा स्थित ईच्छा होटल में कुछ ब्यपारी को बुलाकर लेनदेन द्वारा मुद्दा रफा दफा का करने का गोप्य खेल भी शुरू हो चूका है। उक्त छापेमारी के भय से बिरगंज के ब्यापारी आतंकित हो चुके है। बीरगंज ब्यापार जगत में भय का माहौल है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com