जनकपुर में गिरफ्तार युवा अधिकारकर्मीयों की रिहाई की माँग
वीरगंज, २९ पूस | जनकपुर उप महानगरपालिका के नगर परिषद में अपनी सहभागिता के माँग करते नगर परिषद के वैठक में सहभागी होने गए युवा अधिकारकर्मी का स्थानिय प्रशासन द्धारा गैर न्यायीक तरीके से पक्राउ करना ” आफ्नो ठाँउ आफै बनाउ” “हाम्रै सहभागितामा हाम्रो विकास” के मान्यताओ का उपहास है। इस तरह के घटना से राज्य युवाओ को समाजिक दायित्व से बाहर रखने की कुनिती झलकती है। तराई मधेश राष्ट्रिय अभियान के भातृ संगठन तराई मधेश युवा अभियान जनकपुर प्रशासन के इस कुकार्य की घोर निन्दा करते हुए, गिरफ्तातार हुए सरोज मिश्र, सुशिल कर्ण, जानी खाँन सहित पाँचो युवा के बिना सर्त रिहाई की माँग करती है ।
तराई मधेश युवा अभियान के राष्ट्रिय संयोजक ललित मल्लिक शानु द्वारा हस्ताक्षरित प्रेस बिज्ञप्ति में यह मांग की गई है |


