Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हेल्प मधेशी सउदी अरेबिया द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान

 

ढल्केबर, माघ १ गते

16106483_1043422095784718_1887517352_o

हेल्प मधेशी सउदी अरेबिया द्वारा सउदी अरेबिया में मृत हुए शत्रुधन साह के परिवार को ५१ हजार रु. का आर्थिक सहयोग गाँव वालों और एनजीओ की उपस्थिति में प्रदान किया गया ।
धनुषा जिला ढल्केबर में रहनेवाले शत्रुधन साह की सउदी अरेबिया में मृत्यु हो गयी थी । कई महीनां तक उनका पार्थिव शरीर सउदी अरब में पड़ा रहा । प्रयास के बाद मृत शरीर नेपाल लाया गया तब कहीं जाकर उनका अंतिम संस्कार किया गया । शत्रुधन साह के परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटा तथा बुढी माँ है । परिवार की हालत बेहद नाजुक है । 16010047_1043422555784672_89981148_o
हेल्प मधेशी सउदी अरेबिया में संगठित एक संस्था है जो विपन्न मधेशियों की सहायता करने के लिए बनाई गई है । हेल्प मधेशी सउदी अरेबिया के वरिष्ठ सलाहकार ईं त्रिभुवन सिंह (विनोद सिंह) के नेतृत्व में गठित हुई है। जिसमें अध्यक्ष लेखापाल शिव यादव, सचिव रामदुलार मण्डल और कोषाध्यक्ष संजीव मण्डल तथा केन्द्रीय सदस्य लगायत ५१ लोगों की राष्ट्रीय स्तरीय समिति के सदस्य है. ।
मुख्यतः हेल्प मधेशी का उद्देश्य है कि जो मधेशी वैदेशिक रोजगार में सउदी अरब में काम करता है, उनकी तकलीफ और खासकर जिस मधेशी का देहान्त खाड़ी मल्ुक में हो जाता है, उसके पार्थिव शरीर को नेपाल भेजने में पहल करना और सहयोग करना ।
विशेषतः विदेश की भूमि पर मधेशी बहुत पीडि़त हैं । ये संस्था विदेश में मधेशी एकता बनाते हुए उन पीडि़त लोगों की मदद करने में लगी हुई है ।
विदेश की धरती पर मधेशी एकता का यह संगठन एक जबरदस्त उदाहरण बन रहा है । अमेरिका, क्यानाडा, इंगल्याण्ड, आस्ट्रेलिया और खाडी मुल्क दुबई, कतार, साउदी अरेबिया, मलेसिया में मधेशी एकता की मिसाल दिखाई दे रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *