Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज भन्सार पर अब अनलाइन डिजिटल प्रणाली द्वारा जाँचपास किया जाएगा

 

वीरगंज,२८ पूस | वीरगंज भन्सार कार्यालय ने कल्ह से अनलाइन सेवा शुरु किया है। अब से अनलाइन डिजिटल प्रणाली द्वारा मालसामान का जाँचपास किया जाएगा ।
costum Bhansar-Birganjभन्सार प्रमुख अधिकृत सेवन्त पोखरेल ने बताया कि वीरगंज भन्सार कार्यालय से आयात–निर्यात करने वाले व्यवसायी, अनलाइन शुरु होने से सहजता महसूस करेंगे ।
उन्होंने दावा किया कि भन्सार के कार्य को कागजमुक्त करने के उद्देश्य से सञ्चालित अनलाइन सेवा द्वारा सेवाग्राही कार्यालय या घर में रहते हुए भन्सार के बहुत काम सम्पन्न कर सकते है। भंसार प्रमुख के कहा कि आनेवाले दिनों में,भन्सार के लिए आवश्यक कागज प्रमाण अनलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराने का व्यवस्था किया जा रहा है। कागजपत्र के लिए सेवाग्राही को भन्सार कार्यालय दौड़ने की अवस्था आगामी दिन में नही रहेगी।
इस सेवा के शुरू होने से भन्सार में मालवस्तु छुडाने के लिए मात्र सेवाग्राही के आने से ही काम हो जाएगा और भीड़ में भी कमी आएगी। अनलाइन सेवा सञ्चालन के लिए वीरगंज भन्सार कार्यालय के एक दर्जन कर्मचारी कार्यरत है। सूचना अधिकृत मोहनराज भट्ट ने बताया कि अनलाइन सेवा सञ्चालन से पहले वीरगंज भन्सार कार्यालय में आसीकुडा प्रणाली द्वारा काम होता था। आसीकुडा अनलाइन हो जाने से कार्य सम्पादन के लिए कर्मचारीयों को प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जा रहा है।
वीरगंज भन्सार से पहले प्रविधिमैत्री तथा आधुनिक बनाने के क्रममें काँकडभिट्टा, श्रीसिया सुक्खा बन्दरगाह में ये प्रविधि सञ्चालित है।
भन्सार एजेन्ट संघ पर्सा के अध्यक्ष विजय साह ने    प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनलाइन सेवा सञ्चालन के बाद एजेन्टो को कार्य करने में सुबिधा और सहजता होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed