मंत्रियों द्वारा जिला भ्रमण में ७१ लाख भत्ता लेने का खुलाशा
आर एन यादव ,५ माघ, काठमान्डू ।
नई सरकार की गठन हुई ५ महिने में मंत्रियों के द्वारा जिला दौरे के लिए भत्ता स्वरुप २० लाख ५४ हजार रुपये ले चुके हैं । उन लोंगों को भ्रमण के लिए हवाई टिकट में ५१ लाख १६ हजार रुपये खर्च हुआ हैं । प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के अनुसार चालू वित्त वर्ष के ६ महिने में प्रधानमन्त्री सहित मन्त्री, राज्यमन्त्री तथा सहायकमन्त्रीयों का तलब–भत्ता सुविधा तथा भ्रमण में ७ करोड ५५ लाख ३९ हजार रुपये खर्च हुए हैं ।

मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के अनुसार परराष्ट्र मन्त्री प्रकाशशरण महत ने विदेश भ्रमण किए है पर जिला भ्रमण नहीं किए हैं । वाणिज्य मन्त्री रोमी गौचन, वन राज्य मन्त्री दीर्घराज भाट, स्वास्थ्य राज्य मन्त्री तारामान गुरुङ, सिँचाइ राज्य मन्त्री सुरेन्द्रराज आचार्य , वाणिज्य राज्य मन्त्री सुवर्ण ज्वारचन, श्रम तथा रोजगार राज्य मन्त्री दिलीप खवास, उद्योग राज्य मन्त्री कञ्चनचन्द्र वादे और सहरी विकास राज्य मन्त्री मिठु मल्ल ने जिला भ्रमण में अभी तक कोई सुबिधा नहीं लेने की पुष्टि की गई है ।