Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत- नेपाल सीमा से एस एस बी ने पकड़ा 41 किलोग्राम चरस, पुलिस को देख तस्कर हुए फरार

 

charas

*बेतिया.मधुरेश* २८ जनवरी | भारत-नेपाल सीमा से शुक्रवार की देर रात एस एस बी ने भारी मात्रा में तस्करी के लिए ले जाये जा नेपाली चरस को बरामद किया है। एस एस बी 44वीं बटालियन के जवानों को गुप्त सूचना मिली कि भारत-नेपाल बॉर्डर से तस्कर चरस की एक बड़ी खेप लेकर तस्करी के लिए नेपाल से बिहार में घुसने वाले हैं। इस जानकारी के बाद चौकसी बढ़ा दी गई और जैसे ही तस्करों ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया कि एसएसबी के जवानों ने उन्हें देख लिया।

यह भी पढें   भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , सरकार प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष

सीमा में घुसने से पहले ही तस्करों को भनक लग गई थी, इसीलिए चरस को छोड़कर फरार हो गए। घटना शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद की है। जहां एसएसबी की टीम ने भारत-नेपाल बॉर्डर स्थित इनरवा बीओपी के पास पीलर संख्या 419/22 के पास 41 किलो नेपाली चरस जब्त किया है। इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए 44 वीं वाहिनी के सेनानानायक राजेश टिक्कू ने बताया कि एसएसबी की कार्रवाई में तस्कर चरस छोड़ नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। जब्त चरस को कस्टम के हवाले कर दिया गया है। जब्त चरस की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ पंद्रह लाख रुपये आंकी गयी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com