निर्वाचन आयोग से चुनाव की तैयारी के लिए सरकार ने किया अनुरोध
हिमालिनी डेस्क, काठमांडू, २ फरबरी ।
सरकार ने स्थानीय चुनाव के की आवश्यक तैयारी करने के लिए निर्वाचन आयोग से लिखित अनुरोध करने का निर्णय किया है ।
आज प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने ये निर्णय किया । इसके अलावा बैठक ने सह सचिव शिशिर कुमार ढुंगाना को सचिव पद पर और यम कुमारी खतिवडा को निमित्त सचिव पद पर नियुक्त करने के साथ साथ कई अन्य निर्णय किए । ये जानकारी सूचना तथा संचार मंत्री सुरेंद्र कुमार कार्की ने दी ।


