Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नीलामी में खरीदी 19 लाख की मछली

बंगाल की खाड़ी में हर साल केवल चार ही 'स्नैपर' पकड़े जाते हैं जिसे बहुत ही स्वादिष्ट पकवान समझा जाता है.
 

मछली के व्यापारियों का कहना है कि चीन के एक व्यापारी ने बांग्लादेश के तटीय शहर चटगाँव से एक मछली को 38 हजार डॉलर यानी लगभग 19 लाख रुपए में खरीदा है.

बंगाल की खाड़ी में हर साल केवल चार ही 'स्नैपर' पकड़े जाते हैं जिसे बहुत ही स्वादिष्ट पकवान समझा जाता है.
बंगाल की खाड़ी में हर साल केवल चार ही 'स्नैपर' पकड़े जाते हैं जिसे बहुत ही स्वादिष्ट पकवान समझा जाता है.

इस मछली को बेचने वाले जहांगीर सौदागर ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि हांगकांग के एक ”अज्ञात व्यापारी ने 37 किलो की एक ‘गोल्डन स्नैपर’ मछली को ‘रसीले मांस और स्वादिष्ट ब्लैडर’ के लिए खरीदा.”

इससे जुड़ी ख़बरें

यह भी पढें   चोलेंद्र के आवास के आसपास प्रहरी की निगरानी

इसी विषय पर और पढ़ें

उन्होंने इस मछली को एक नीलामी में खरीदा था और फिर इस व्यापारी को बेच दिया.

विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में हर साल केवल चार के करीब ही ‘स्नैपर’ पकड़े जाते हैं जिसे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट समझा जाता है.

चटगाँव के निकट मछली बाजार में काम करने वाले सौदागर ने बंगाल की खाड़ी से वापिस आ रहे मछली पकड़ने वालों से इसे बुधवार को खरीदा था.

यह भी पढें   चकाचौंध में खोता समाज, टूटते परिवार और बिखरते रिश्ते : बिमल सरार्फ

उन्होंने कहा, ”मैं इसकी बोली तब तक लगाता रहा जब तक बाकी सब ने हार नहीं मानी क्योंकि मैं जानता था कि मैं इसे उंचे दामों में बेच सकता हूँ.”

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com