Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तिहाड़ जेल से भागने के फिराक में आतंकी यासीन भटकल

 

14582730-a-closeup-of-the-lock-of-a-brick-jail-cell-with-iron-bars-and-a-key-in-the-locking-mechanism-with-th-stock-photo

*नई दिल्ली.मधुरेश*- इंडियन मुजाहिद्दीन का खूंखार आतंकी यासीन भटकल तिहाड़ जेल से भागने के फिराक में है। देश की सुरक्षा एजेंसियों को इस आशय की जानकारी मिलने के बाद तिहाड़ जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
2013 के हैदराबाद बम ब्लास्ट केस में यासीन भटकल समेत 4 लोगों को हैदराबाद कोर्ट ने दिसंबर में मौत की सजा सुनाई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने यासीन भटकल द्वारा अपनी पत्नी को की गई एक कॉल को इंटरसेप्ट किया था। अपनी पत्नी के साथ बातचीत में यासीन ने सीरिया से मदद के सहारे जेल से बाहर आने की बात कही थी। यह पहली बार नहीं है जब यासीन ने आतंकी संगठन ISIS का जिक्र किया हो।

यह भी पढें   राम शब्द के रा व म से नियंत्रित होता है रक्तचाप! डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट

भारत-नेपाल की सीमा पर बिहार के आदापुर गांव से जब उसे गिरफ्तार किया गया था तो भी उसने अंगुली उठाते हुए IS लड़ाकों का सिग्नेचर पोज बनाया था। मौत की सजा पाने के कारण यासीन भटकल को जेल नंबर 1 में रखा गया है। जेल के बाहर गार्ड्स और सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं जो 24 घंटे उस पर नजर बनाए हुए हैं।भारत में इंडियन मुजाहिद्दीन का पूर्व प्रमुख यासीन भटकल 2015 में हैदराबाद जेल में था जब उसने अपनी पत्नी से फोन पर सीरिया से मदद मिलने की बात कही थी।

यह भी पढें   सत्ता से सवाल या व्यवस्था में व्यवधान ? 

इस वजह से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि जिहादी को जेल से भागने में आतंकी संगठन ISIS से मदद मिल सकती है। पांच मिनट की बातचीत में यासीन को अपनी पत्नी जहीदा से कहते हुए सुना गया, ‘दमिष्क से लोग मदद कर रहे हैं, मैं जल्द ही रिहा हो जाऊंगा।’ उसने अपनी पत्नी को 27 कॉल्स की थी। आतंकी यासीन की पत्नी साउथ-ईस्ट दिल्ली के जामिया नगर में रहती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com