ऊर्जा क्षेत्र में मौजूद सभी मुश्किलों का अन्त : मंत्री शर्मा
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, ४ फरवरी ।
ऊर्जा मंत्री जनार्दन शर्मा ने कहा— “ऊर्जा क्षेत्र में मौजूद सभी मुश्किलों को मंत्रालय हटा चुका है, इसलिए अब बिजली विस्तार के काम सहज तरीके से आगे बढ़ेंगे ।
पाँचथर के फिदिम में निर्मित काबेली कोरिडोर अंतर्गत १३२ केवीए प्रसारण लाइन सबस्टेशन का आज उद्घाटन करते हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि तमोर जलाशय युक्त परियोजना, अरुण तीसरी और चिलिमे परियोजना को पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र का निवेश जरूरी है ।


