पर्यटन क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है : प्रचण्ड
हिमालिनी डेस्क, काठमांडू, ३ फरवरी ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा— “देश के विकास के प्रमुख आधार पर्यटन क्षेत्र के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है ।”
नेकपा माओवादी केंद्र निकट पर्यटन व्यवसायियों की एकता सभा को आज काठमांडू में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि नेपाल को एक समृद्धिशाली देश के रूप में विकसित करने के लिए जल्द ही पर्यटन परिषद की बैठक बुलाकर अतिरिक्त नीति और कार्यक्रम तय किए जाएँगे ।
आगे उन्होंने बताया कि नेपाल के मध्य और सुदूर पश्चिम की पर्यटकीय संभावनाओं को उजागर करने के लिए जल्द ही सुंदर पर्यटकीय रारा में मंत्रिपरिषद की बैठक रखी जाएगी और उस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का होटल खोलने की तैयारी भी हो रही है ।


