संविधान क्रियान्वयन के लिए सभी दलों के एकजुट होना जरूरी : माधव नेपाल
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, ५ फरवरी ।
नेकपा एमाले के वरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल ने संविधान क्रियान्वयन के लिए सभी दलों के एकजुट होने को जरूरी बताया ।
आज सिंधुली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नेता नेपाल ने कहा कि अगर वैशाख महीने के अंदर स्थानीय चुनाव संपन्न नहीं किया गया तो संविधान का क्रियान्वयन करना मुश्किल हो जाएगा ।


