तामाङ समुदायों द्वारा राज्य के हरेक तहों मे समान सहभागिता की माग
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, १० फरवरी । तामाङ समुदायों के अधिकारकर्मीओं ने राज्य के हरेक संरचना मे आदिवासी जनजाति, दलित, महिला, मधेसी और उत्पीडन मे परे समुदायों को समान सहभागिता के लिए माग किया है ।
नेपाल तामाङ घेदुङ समाज के ६१ वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी मे शुक्रबार को आयोजित अन्तक्र्रिया कार्यक्रम में अधिकारकर्मी धनप्रसाद तामाङ ने मुलुक के निर्माण मे तामाङ समुदायों नें उल्लेखनिय योगदान दिया है इस बात का जिक्र करतें हुयें उन्होने कहा तामाङ, आदिवासी जनजाति, दलित, महिला, मधेसी और उत्पीडन में परे समुदायों को राज्य के मूलधार से पिछे कर दिया गया हैं ।
समाज के सल्लाहकार जयप्रसाद गोले, कमानसिंह लामा, प्रदीप वान्तवा, समाज के अध्यक्ष मोहन गोले लगायत ने तामाङ समुदायों ने प्राप्त कियें उपलब्धियों को संस्थागत करते हुयें अतिरिक्त अधिकार के लिए सभी एक होकर आगे बढ्ने की जरुरी बताया ।


