Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत सहयोग मञ्च द्वारा भारतीय महाबाणिज्य दूत सम्मानित

 

sipu

बिम्मी शर्मा, वीरगंज , ११ फरवरी | नेपाल–भारत सहयोग मञ्च, बिरगंज ने भारतीय महावाणिज्य दूतावास, के नए महावाणिज्य दूत बी.सी.प्रधान का स्वागत और सम्मान किया।

     स्वागत समारोह में मञ्च के का.वा. अध्यक्ष बाबुलाल चाचान ने कहा कि नेपाल–भारत के बीच रहे वर्षो पुराने मित्रवत सम्बन्ध को कोई भी ख़राब नही कर सकता। साथ ही इस क्षेत्र में भारत सरकार के
सहयोग में निर्माण हो रहे विकास निर्माण के परियोजना को शिघ्र सम्पन्न कराने के लिए महावाणिज्य दूत से आग्रह किया।

     शुभकामना मन्तव्य व्यक्त करने के क्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं विश्लेषक चन्द्र किशोर झा ने कहा कि, बिरगंज नेपाल के मानचित्र में अलग पहचान वाला शहर है, और इस क्षेत्र के आर्थिक विषय में नेपाल सरकार तथा भारत सरकार दोनों का प्राथमिकता रहना चाहिए।  नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ के केन्द्रिय सदस्य तथा वीरगञ्ज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक टेमानी ने सीमावर्ति शहर बिरगंज और रक्सौल के विकास में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आग्रह करते हुए, निर्माणाधीन एकिकृत भंसार चौकी तथा विद्युत संग सम्बन्धित परियोजना के निर्माण कार्य को तिव्रता प्रदान करने की आवश्यक्ता पर जोड दिया।

यह भी पढें   सगरमाथा के प्रवेश द्वार लुक्ला में पर्यटकों की भारी भीड़, पर्यटन व्यवसाय में लौटी रौनक

     कार्यक्रम में नेपाल–भारत सहयोग मञ्च के सम्पन्न
निर्वाचन से अध्यक्ष पद में बिरगंज उद्योग वाणिज्य
संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार बैध का पदस्थापना किया गया। नेपाल–भारत सहयोग मञ्च, बिरगंज के कार्यवाहक अध्यक्ष बाबुलाल चाचान ने नवनिर्वाचित केन्दिय अध्यक्ष अशोककुमार बैध को पदस्थापन कराते हुए कहा कि, अब मञ्च पहले से ज्यादा सक्रिय होकर आगे बढ़ेगा।

     उक्त अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष बैध ने अपने अध्यक्षीय मन्तव्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि, सभी के सहयोग और समन्वय से दोनों देश के सम्बन्ध को और अधिक उँचाई प्रदान करने के लिए स्वयं और अपने
टीम के साथ सक्रियता से कार्य करने का प्रतिबद्धता ब्यक्त किया, साथ ही आर्थिक क्षेत्र से सम्बन्धीत विषय को कैसे समाधान किया जा सकता है, इसके लिए
भारतीय महावाणिज्य दूतावास के साथ निरन्तर सहकार्य और संवाद द्वारा समस्या के समाधान का भरोसा दिया।

यह भी पढें   कुर्सी से वंचित होने से अपनी पहचान बनाने तक : सुनीता देवी मेस्तर्नी

     समारोह के प्रमुख अतिथि भारीतय महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत बी.सीं प्रधान ने नेपाल–भारत सहयोग मञ्च द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए, भारत सरकार द्वारा नेपाल में संचालित विभिन्न विकास निर्माण के परियोजना के साथ एकिकृत भंसार जाँच चौकी, हुलाकी मार्ग,
विद्युत ट्रान्समिशन लाईन, रक्सौल के एयरपोर्ट का संचालन तथा अन्य विकास निर्माण की प्राथमिकता दर्शाते हुए, उद्योगी–व्यवसायी,भारत सरकार से जो अपेक्षा रखते है, उसकी जानकारी है, और उस अनुरुप कार्ययोजना निर्माण करने में महावाणिज्य दूतावास सहज है।

यह भी पढें   लोक आस्था के महापर्व छठ पर नेपाली सेना देगी छठी मईया और सूर्य भगवान को सलामी

     उक्त कार्यक्रम में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के वाणिज्य दूत राजेश कुमार, विनोद लोशाली, शिक्षाविद् डा.दीपक शाक्य, नेपाल–भारत सहयोग मञ्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चन्द्र ठाकूर, मञ्च के नवनिर्वाचित प्रथम उपाध्यक्ष मधुराणा, द्वितिय उपाध्यक्ष सत्यनारायण क्याल, सचिव सुबोध गुप्ता तथा कार्यसमिति सदस्य के साथ स्थानिय प्रतिष्ठित उद्योगी, व्यवसायी, बुद्धिजीवी की उपस्थिती रही। नेपाल–भारत सहयोग मञ्च के सदस्य मनोज उपाध्याय ने सहजीकरण किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com