Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचंड और भट्टराई बीच विचार–विर्मश

 
फाइल
फाइल
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ फरवरी ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड और नई शक्ति नेपाल पार्टी के संयोजक डॉ. बाबुराम भट्टराई के बीच देश की पिछली राजनीतिक स्थिति, संविधान क्रियान्वयन और स्थानीय चुनाव के मुद्दों पर आज बातचीत हुई ।
प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में हुई बातचीत में मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति से उबारकर आगे बढ़ने के संबंध में हुए विचार–विमर्श की जानकारी प्रधानमंत्री के सचिवालय ने दी ।
मुलाकात में प्रधानमंत्री प्रचंड ने संविधान क्रियान्वयन के लिए स्थानीय चुनाव को पहली शर्त बताते हुए इसमें सहयोग करने के लिए डॉ. भट्टराई से आग्रह किया । मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री भट्टराई ने प्रधानमंत्री से संविधान संशोधन, स्थानीय तह और प्रदेश की पुनर्संरचना और चुनाव के गतिरोधों का अंत करने का आग्रह किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *