पुलिस आइजीपी में डाँ पोखरेल
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, १३ फरवरी ।
सरकार ने नेपाल पुलिस के एआइजी डाँ दिनेशचन्द्र पोखरेल को आज निमित्त पुलिस आइजीपी पद के जिम्मेदारी सौंपा हैं ।
प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार मे संपन्न हुये बैठक ने डाँ पोखरेल को निमित्त पुलिस आइजीपी बनाया हैं । इस बात की जानकारी ऊर्जामन्त्री जनार्दन शर्मा ने दीं ।
डाँ पोखरेल पुलिस अस्पताल के प्रमुख हैं । आइजीपी नियुक्ति के विषय मे सर्वोच्च अदालत ने दिए आदेश तथा आज ही पुलिस प्रमुख चयन करने की अवस्था के कारण सरकार ने डाँ पोखरेल को आइजीपी के जिम्मेदारी दिया हैं ।
सरकार ने जयबहादुर चन्द को पुलिस आइजीपी बनाने के बावजुद भी सर्वोच्च अदालत ने उन के नियुक्ति के प्रक्रिया को अभी आगे नबढाने के लिए आदेश दिया था ।

