सशस्त्र द्वंद्व से शांतिपूर्ण प्रजातांत्रिक स्थिति मे पहुँचाना ही सफलता हैं : परराष्ट्रमंत्री महत
हिमालिनी डेस्क,काठमाण्डू, १५ फरवरी ।
परराष्ट्रमंत्री डॉ. प्रकाश शरण महत ने पिछले दशक में नेपाल को प्राप्त शांति प्रक्रिया की सफलता और अनुभव को विश्व के लिए उदाहरणीय बताया ।
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में आयोजित शांति और मध्यस्थता संबंधी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को बीती रात संबोधित करते हुए परराष्ट्रमंत्री महत ने कहा कि शांति समझौते के बाद पिछले १० सालों में नेपाल को सशस्त्र द्वंद्व से शांतिपूर्ण प्रजातांत्रिक स्थिति में पहुँचाने के लिए ये एक सफल कारनामा है ।

