Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी मोर्चा द्वारा कल्ह मशाल जुलुस, ११ गते मधेश बन्द का ऐलान

 
Madhesi-Morcha-Press-Meet
हिमालिनी डेस्क, काठमांडू, २० फरवरी ।
संयुक्त लोकतांत्रिक मधेशी मोर्चा सम्मिलित संघीय गठबंधन ने संविधान संशोधन हुए बगैर सरकार द्वारा की गई स्थानीय चुनाव की तिथि घोषणा को गैर वाजिब बताते हुए आंदोलन की घोषणा की है ।
मोर्चा द्वारा आज शाम जारी किए गए बयान में कहा गया है कि संविधान के तहत विशेष क्षेत्र, स्वायत्त क्षेत्र और संरक्षित क्षेत्रों की सीमा निर्धारण किए बिना अवैज्ञानिक और अधूरी रिपोर्ट के आधार पर किए जाने वाला चुनाव संविधान को सर्वस्वीकार्य तो नहीं ही बना सकेगा, ऊपर से देश में द्वंद्व का माहौल भी खड़ा कर देगा ।
बयान में सरकार निर्माण के दौरान मोर्चा के साथ हुई ३ सूत्रीय सहमति के तहत थरूहट आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर लगाए झुठे आरोप की खारिजी, आंदोलन में जाने गँवाने वालों को शहीद घोषणा, परिमार्जन सहित संविधान संशोधन न होने तक आंदोलन जारी रहने का उल्लेख किया गया है ।
आंदोलन के कार्यक्रमों में  फागुन १० गते को मधेश के कस्बों और जिÞलामुख्यालयों में मशाल जुलूस, ११ गते को मधेश बंद और फागुन १२ गते से १५ दिनों तक गाँवों, नगरों और जिलामुख्यालयों में भंडाफोर अभियान शामिल हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com