Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निवेश सम्मेलन आज से काठमांडू में शुरू, किस नें क्या कहा ?

 
Arun-jetaly 
हिमालिनी डेस्क काठमांडू, २ मार्च । नेपाल निवेश सम्मेलन आज से काठमांडू में शुरू हुआ है । नेपाल में निवेश की संभावनाओं की खोज कर स्वदेशी और विदेशी निवेशकर्ताओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से उद्योग मंत्रालय और इनवेस्टमेंट बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप में आयोजित सम्मेलन का प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने शुभारंभ किया । समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा— “देश की आर्थिक समृद्धि और प्रत्यक्ष वैदेशिक निवेश के लिए उपयुक्त वातावरण बनाने के मुद्दे पर समूचा देश एक मत है । साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सरकार वैदेशिक निवेश लाने के लिए उपयुक्त वातावरण बनाने में जुटी हुई है ।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भारतीय अर्थमन्त्री अरुण जेट्ली ने कहा— “ऊर्जा, कृषि, पर्यटन और सिँचाइ लगायत क्षेत्रों में निवेश के अच्छे अवसर मौजूद हैं । आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और इन्जिनियरिङ के क्षेत्रों में नेपाल और भारत के निवेशकर्ता सहकार्य करके आगे बढ़ सकते हैं| भारतीय अर्थमन्त्री अरुण जेट्ली ने कहा कि बृहत् आर्थिक सम्भावना की खोज में रहे नेपाल में  लगानी के लिये अचछा अवसर है । उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक रुप में नेपाल को मजबूत देखना चाहता है |
कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने उदार अर्थतंत्र में विश्वास रखने वालों से नेपाल में निवेश करने का आह्वान किया । अपने संबोधन के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि नेपाल के दो बड़े पड़ोसी देशों के साथ सहकार्य कर पर्यटन प्रवद्र्धन के लिए सरकार पहल करेगी । मौके पर नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा कि निवेश का माहौल बनाने को लेकर एमाले प्रतिबद्ध है । इसके अलावा कार्यक्रम में उप–प्रधान एवं अर्थमंत्री कृष्ण बहादुर महरा, उद्योगमंत्री नवींद्र राज जोशी, पूर्व अर्थमंत्री डॉ. राम शरण महत, एशियाई पूर्वाधार निवेश बैंक के अध्यक्ष जिन ली क्विन, नेपाल इंवेस्टमेंट बोर्ड प्रमुख कार्यकारी अधिकृत महा प्रसाद अधिकारी लगायत ने अपने अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किए । सम्मेलन में भारत, चीन, बाङ्गलादेश, श्रीलङ्का, सिंगापुर, हॉङकॉङ, मलेशिया, अमरिका, रुस, क्यानाडालगायत दो दर्जन देशों के २५० संस्थागत और व्यक्तिगत निवेशकर्ता सहभागी हैं ।
 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com