Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी में मेची-महाकाली अभियान में रहे के पी सर्मा ओली के बिरोध की तैयारी

 

oli-birodh

रोशन झा, २ मार्च २०१७ | संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा द्वारा मेची-महाकाली अभियान अन्तर्गत सप्तरी सदरमुकाम राजबिराज में फागुण २३ गते नेपाल के भू. पु. प्र. म. केपी सर्मा ओली का बिरोध करने की पूरी तयारी की गयी है । आज भी सप्तरी सदरमुकाम राजबिराज में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लाठी-फट्ठा सहित केपी ओली मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया ।

सुत्रों के अनुसार मोर्चा ने फागुण २२ गते मसाल जुलुस और २३ गते केपी ओली को काला झण्डा दिखाते हुऐ लाठी जुलुस की तैयारी किया है । मौजुदा हालात में मधेसीयों को बारमबार राजनैतिक शब्द के द्वारा अपमानित करने का आरोप ओली पर है, लोगों में ओली का मधेस प्रवेस को लेकर काफी गुस्सा भी देखने को मिल रहा है । कुछ लोगों का यह मानना है कि एक तरफ ईन्होने मधेसीयों की माँग को उपेक्षित कर बिना संविधान संशोधन किए चुनाव की घोषणा कर दिया है और दुसरी तरफ मधेस में यात्रा कर के मधेसीयों को उक्साकर यहाँ द्वन्द करवाना चाहते है । मधेस आन्दोलन में अग्रस्थान में रहे सप्तरी जिल्ला में केपी ओली का कार्यक्रम चुनौतिपूर्ण तो है ही साथ ही उसमें मोर्चा द्वारा बिरोध की तैयारी किया जाना एकबार फिर यहाँ के माहौल मे खलबलाहट ला सकती है । फागुण २३ गते सप्तरी का माहौल क्या होगा कुछ अन्दाजा नही लगाया जा सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed