संशोधन का प्रस्ताव पारित होने की कोइ संभावना नही : केपी ओली

हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, १ मार्च ।
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा है कि“संविधान संशोधन का प्रस्ताव संसद से पारित होने की संभावना नहीं है ।”
फागुन २१ गते से शुरु होने जा रहे एमाले के मेची से महाकाली अभियान के बारे में बताने के लिए एमाले प्रचार विभाग द्वारा बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष ओली ने ये बात कही ।
आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, जनता में जागरण के साथ साथ देश और जनता के पक्ष में एमाले राष्ट्रीय अभियान संचालन करने जा रही है ।

