तराई–मधेश हर जगह चुनाव सहज : नेता पौडेलका दाबा, मधेशी दलों की चुनौती
हिमालिनी डेस्क,काठमांडू, ४ मार्च ।
नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने दावा किया कि तराई–मधेश हर जगह सहज रूप में ही चुनाव होगा । उनका कहना था कि आम नेपाली जनता चुनाव चाहती है ।
आज विराटनगर विमानस्थल पर पत्रकारों के साथ बातचीत में वरिष्ठ नेता पौडेल ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को चुनाव में शामिल होकर लोकतंत्र और संघीयता सहित की उपलब्धियों की रक्षा करनी होगी ।


