Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत-नेपाल सीमा से 50 लाख का चरस बरामद , तस्कर गिरफ्तार

 

charas

*मोतिहारी,मधुरेश*~नेपाल की सीमा से लगे बिहार के पूर्वी चंपारण जिला अन्तर्गत रक्सौल थाना क्षेत्र से कल देर रात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने पांच किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया । एसएसबी के समादेष्टा सोनम छेरिंग ने आज यहां बताया कि एसएसबी 47 वीं बटालियन के जवान और रक्सौल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अहिरवा टोला स्थित पिलर संख्या 390/34 के निकट भाग रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया ।

यह भी पढें   एकबार फिर सबसे पहले मित्र राष्ट्र भारत ने सहायता का हाथ बढाया

उन्होंने बताया कि तस्कर के पास से एक-एक किलो के पैकेट में बंद पांच किलोग्राम चरस बरामद किया गया है ।

छेरिंग ने बताया कि तस्कर की पहचान नेपाल के बीरगंज के वार्ड संख्या 14 निवासी अकबर शेख के रुप में की गयी है । बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये बतायी जाती है । हाल के दिनों में रक्सौल के इलाके में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी के साथ ही कई कारोबारियों को धर दबोचा है। इन सबके बावजूद सीमा पार से तस्करी जारी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com