Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अखिलेश यादव ने विनम्रता से स्वीकार की हार, सौंपा अपना इस्तीफा

 

IMG-20170311-WA0025

*लखनऊ.मधुरेश*- यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हुई अप्रत्याशित जीत के बाद मुख्यमंत्रु अखिलेश यादव ने बड़े ही विन्रमता से हार स्वीकार करते हुए जनता के इस फैसले को लोकत्रंत का फैसला बताया है।
प्रेस को संबोधित करते हुए अखिलेश ने खहा कि जनता हमसे अच्छा काम चाहती है, उत्तरप्रदेश की जनता को शायद मेरा काम और विकास पसन्द नहीं आया। उन्होंने कहा कि हमे जनता को बहकाना नहीं आता, इसलिए मेरा काम जनता को समझ में नहीं आया। निवर्तमान सीएम ने कहा कि लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे जनता को पसंद नहीं आया।
जनता शायद बुलेट ट्रेन की तरफ आकृष्ट हुई है जिसके वजह से आज भारतीय जनता पार्टी के साथ लोग हो गये।
ईवीएम मशीन पे जो आरोप लगे हैं, सरकार इसकी जाँच करवाये। उन्होंने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर कहा कि मुझे गठबंधन की खुशी है। हमारा गठबंधन आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढें   भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की नेपाल की सफल यात्रा: रक्षा संबंधों को मिली नई मजबूती

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी। नई सरकार हमसे अच्छा काम करे और उत्तरप्रदेश का विकास करे, मैं आज भी यही चाहता हुं। कल भी यही एंजेडा था हमारा। अखिलेश ने कहा कि नई सरकार ने अगर किसानों का कर्ज मांफ किया तो मुझे ख़ुशी मिलेगी। उधर प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर है।पूरे यूपी में भाजपा समर्थक आज केसरिया होली मना रहे हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि रविवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में नये सीएम का नाम तय किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com