Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मनोहर पर्रिकर गोवा के नए मुख्यमंत्री नियुक्त

 

*पणजी.मधुरेश*- गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने रविवार की देर रात केन्द्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया। राज्यपाल के सचिव रूपेश कुमार ठाकुर द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार राज्यपाल ने गोवा में भाजपा विधायक दल के नेता पर्रिकर को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है।

पर्रिकर ने भाजपा के 13, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के तीन विधायकों, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन विधायकों तथा दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था। पत्र में कहा गया है कि राज्यपाल ने पर्रिकर को शपथ लेने के 15 दिन के भीतर विधानसभा के सत्र में बहुमत साबित करने के लिए कहा है।

यह भी पढें   जौहर: राख नहीं, अस्मिता की आग — डॉ. सत्यवान सौरभ

इससे पूर्व केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने एक संवाददाता सम्मेलन मे कहा था कि मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले पर्रिकर रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com