Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत भर में मनाया जा रहा है होली का त्योहार, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

 

holi

*नई दिल्ली.मधुरेश-*आज रंगों त्योहार होली मनाया जा रहा है। अलग-अलग देशों में रह रहे भारतीय भी रंगों के त्योहार का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि होली के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

दिल्ली पुलिस की ओर से होली के त्योहार के दौरान उपद्रव की किसी घटना को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे शहर में करीब 25,000 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष में तैनात पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि वे सांप्रदायिक तनाव, छींटाकशी और उपद्रव से जुड़ी सूचना मिलने पर उससे प्राथमिकता के आधार पर निपटें। त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (क्यूआरटी) और रिजर्व पुलिस टीमें भी अहम केंद्रों पर तैनात की गई है ताकि किसी अनहोनी से निपटा जा सके। करीब 1,000 पीसीआर वैन डयूटी पर तैनात किये गये हैं जो विभिन्न इलाकों में नियमित तौर पर गश्त लगा रहे हैं। जिला पुलिस से कहा गया है कि वे त्योहार के दौरान अपने-अपने जिलों में गश्त तेज करें ।

यह भी पढें   झीलों के शहर भोपाल की एक यादगार यात्रा : विनोदकुमार विमल

*राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को होली की बधाई*

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने होली पर आज राष्ट्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की और देशवासियों को शुभकानाएं दी। राष्ट्रपति मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा, ‘होली के शुभ अवसर पर मैं सभी नागरिकों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं कामना करता हूं कि रंगों का यह त्योहार देश की विविध रंगों की संस्कृति में एकता का इंद्रधनुष कायम करे। आओ हम खुशहाली फैलाएं और जरूरतमंदों तथा दलितों के साथ अपनी खुशी साझा करें। वहीं उपराष्ट्रपति अंसारी ने कहा कि रंगों का त्योहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ‘मैं इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं और राष्ट्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना करता हूं। आज सुबह से ही देश की राजधानी नई दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। होली को लेकर सबसे आकर्षक नजारा तो बिहार में देखने को मिल रहा है जहां झाल-मजीरे और ढोलक की थाप पर लोग भोजपुरी, मगही और मैथिली भाषा के होली गीत गाते हुए झूम रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *