Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ ने पहले दिन 12 करोड़ और दूसरे दिन करीब 15 करोड़ रुपए की कमाई

 
badri-1
आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर फिल्‍म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी के साथ ये फिल्म साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर वाली फिल्‍म बन गई है।
क्रिटिक्स की मानें तो यह फिल्म सिंगल स्क्रीन्स पर अच्छा बिजनेस करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म सोमवार तक 50 करोड़ रुपए कमा लेगी। अगर फिल्म की बात करें तो इसमें बद्रीनाथ बंसल और वैदही त्रिवेदी की कहानी है। बद्री (वरुण धवन) को वैदही (आलिया भट्ट) से पहली नजर में ही प्यार हो जाता है।

वैदही का किरदार एक महत्वाकांक्षी लड़की का है, जो जिंदगी में कुछ करना चाहती है। करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के बाद वरुण और आलिया तीसरी बार इस फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं। अपनी मस्त जोड़ी और शानदार अदाकारी की वजह से दोनों ने फैन्स का दिल जीत लिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *