अभियान के बीच में ही एमाले अध्यक्ष ओली की काठमान्डू वापसी
३० फागुन, काठमाडौं ।
मेची महाकाली अभियान की यात्रा के बीच में ही अकस्मात एमाले अध्यक्ष ओली ने प्रधानमंत्री प्रचण्ड से मुलाकात की है । करीब ४५ मिनट उनकी बातचीत हुई है । माना जा रहा है कि उनकी वार्ता समसामयिक विषयों पर केन्द्रीत थी ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के प्रेस सलाहकार गोविन्द आचार्य के अनुसार प्रचण्ड और ओली के बीच समसामयिक बातचीत हुई । ‘संविधान संशोधन, स्थानीय तह का निर्वाचन आदि विषयों पर ४५ मिनट तक बातचीत हुई थी ।
एमाले के मेची महाकाली राष्ट्रिय अभियान के क्रम में सोमबार कपिलवस्तु से ओली काठमान्डू वापस आए हैं ।
जितपुर के कार्यक्रम में ओली के सँग होली मनाने का आग्रह करते हुए एमाले कार्यकर्ता ने जनता को सभा में बुलाया था । किन्तु ओली की अनुपस्थिति के कारण उन्हें माफी माँगनी पडी ।

