Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माध्यमिक परीक्षा आगामी चैत्र ३ गते ।

 

 

३० फागुन, काठमाडौं ।exam1

एसएलसी परीक्षा प्रणाली हटने के बाद इसबार माध्यमिक परीक्षा आगामी चैत्र ३ गते से शुरु हो रही है ।

परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय सानोठिमी ने माध्यमिक शिक्षा परीक्षा की कार्यतालिका सार्वजनिक की है । कक्षा १२ के परीक्षा का नाम एसएलसी होने के बाद शिक्षा ऐन में संशोधन के बाद इस वर्ष से कक्षा १० की परीक्षा को माद्यमिक शिक्षा परीक्षा के रुप में संचालित किया जा रहा है ।
परीक्षा सुबह ८ बजे से ११ बजे तक होगी । पहले दिन चैत्र ३ गते बिहीबार अनिवार्य अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी । चैत ४ गते अनिवार्य नेपाली, चैत ६ गते अनिवार्य गणित, चैत ७ गते अनिवार्य विज्ञान, चैत ८ गते स्वास्थ्य जनसंख्या तथा वातावरण शिक्षा, चैत ९ गते संस्कृत तर्फ अनिवार्य संस्कृत भाषा, चैत १० गते ऐच्छिक गणित की परीक्षाएँ होंगी ।

यह भी पढें   सरकार नहीं गिरेगी, बल्कि 'सरकार गिरेगी' कहने वाले लोग खुद बेहोश होकर गिर सकते हैं: रवि लामिछाने

विभिन्न प्राविधिक विषय समेत चैत १४ गते तक परीक्षा सञ्चालन होने क िजानकारी राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड सानोठिमी ने दी है ।

इस वर्ष की परीक्षा में ५ लाख ३८ हजार १ सौ ८२ परीक्षार्थी परीक्षा में सहभागी होंगे । परीक्षा क लिए १ हजार ९ सौ २३ केन्द्र की व्यवस्था की गई है । १ हजार ९ सो २३ केन्द्राध्यक्ष, २ हजार ६ सौ ४६ सहायक केन्द्राध्यक्ष, २२ हजार ४ सो ६१ निरीक्षक, ११ हजार ७ सौ १६ सहयोगी और २८ हजार ८ सौ ४५ सुरक्षाकर्मी ६७ हजार ५ सौ ९१ जनशक्ति परिचालन किए जाएँगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com