Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शोकाकूल मधेश में होली बेरौनक, सामूहिक मुण्डन

 

३० फागुन, सप्तरी ।

तसवीर सौजन्य ओनलाइन खबर.काम

Kesh-Mundan

तराई मधेस के जिला में सोमबार होली मनाया जा रहा है किन्तु इस वर्ष कोई रौनक दिखाई नहीं दे रही है । सप्तरी में शोक और आक्राश का माहोल है ।

रंग और अबीर लगाने के दिन में सभी ने सामूहिक मूण्डन कराया है । और होलाका दहन की जगह एमाले अध्यक्ष ओली का पुतला दहन किया है ।

सप्तरी के मलेठ गाविस में फागुन २३ गते हुए गोलीकाण्ड में पाँच लोगों की जान गई थी जहाँ आज सामूहिक मुण्डन किया गया है ।संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा की अगुवाइ में हुए इस कार्यक्रम में कुछ संचारकर्मी ने भी मुण्डन कराया है ।

यह भी पढें   सोेने और चाँदी की कीमतों में बढ़ोतरी

मृतकों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए सामूहिक मुण्डन कार्यक्रम में संघिय समाजवादी फोरम नेपाल के केन्द्रीय सदस्य शैलेन्द्र साह, सुर्यनाथ यादव, अशोक यादव, प्रदेश सचिव शम्भु झा, राष्ट्रिय मधेस समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय सचिव गजेन्द्र मण्डल, जिला अध्यक्ष सतिश सिंह, सद्भावना पार्टी के केन्द्रीय सदस्य दिनेश यादव, दिपेन्द्र चौधरी, सत्यनारायण यादव, जिल्ला अध्यक्ष सुनिल झा, क्षेत्रिय अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, सदभावना निकट रक्षा बाहिनी के अध्यक्ष बिनोद यादव, मधेसी मोर्चा के जिला संयोजक दिनेश यादव, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के युवा नेता नवनीत झा, विद्यार्थी मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष किशोर कुमार यादव सहित तीन दर्जन ने सामूहिक मुण्डन कराया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com