निर्वाचन अब रुक नहीं सकता : अयोधिप्रसाद यादव
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त अयोधिप्रसाद यादव ने कहा है कि वैशाख ३१ गते होने वाले स्थानीय तह के निर्वाचन के लिए सभी सामाग्री, ऐन और होने के काहरण अब चुनाव को नहीं राका जा सकता है ।
प्रमुख आयुक्त यादव ने कहा कि निर्वाचन के लिए तीव्र तैयारी हो रही है । उन्होंने निर्वाचन के लिए सभी दलों को सकारात्मक भूमिका निर्वाह करने का आग्रह किया ।
सोमबार रिपोर्टर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख आयुक्त यादव ने कहा कि निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों की असहमति को सहमति में परिणत करना होगा । जिसके लिए सरकार को पहल करनी होगी ।
प्रमुख आयुक्त यादव ने मधेसी मोर्चा अन्तिम समय में चुनाव में आने का विश्वास व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि, ‘मधेशी मोर्चा ०६४ साल में भी चुनाव में भाग नहीं लेने का निर्णय किया था लेकिन बाद में शामिल हुए थे । इस बार भी आएँगे ।
यादव के अनुसार आयोग ने मतदाता नामावली प्रकाशन को अन्तिम चरण में ले आया है, और ‘मतदाता केन्द्र पुनरावलोकन का काम हो रहा है । । प्रमुख आयुक्त यादव ने कहा कि, ‘मतपत्र छापने का काम भी शुरु हो चुका है ।’


