हमारी पार्टी संविधान संशोधन के विपक्ष में है : कमल थापा
उपप्रधान एवम् स्थानीय विकासमन्त्री कमल थापा ने चेतावनी दी है कि अगर संविधान संशोधन प्रस्ताव संसद में निर्णयार्थ पेश किया गया तो राप्रपा समर्थन वापस ले लेगी ।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी संशोधन के पक्ष में नहीं है ।
सोमबार रिपोर्टर्स क्लब नेपाल द्वारा आयोजित साक्षात्कार में बोलते हुए थापा ने कहा कि हमारी पार्टी संविधान संशोधन के विपक्ष में है । अगर इस प्रस्ताव को पास कराने के लिए सरकार सदन में आगे बढाएगी तो हम समर्थन वापस ले लेंगे । सभी सदस्य राजीनामा देंगे और संशोधन के विपक्ष में मतदान करेंगे ।
राप्रपा के अध्यक्ष मन्त्री थापा ने कहा कि उनकी पार्टी की नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है ।
मधेस केन्द्रित दलों की माँग पूरी करने के लिए हम लोग कोशिश शुरु कर चुके हैं ।


