गृहमंत्री की भारतयात्रा प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
चैत्र १ गते, काठमाडौं ।
फाइल चित्र
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड के चीन यात्रा की तिथि तय होने के साथ ही सोमबार गृहमन्त्री विमलेन्द्र निधि की दिल्ली यात्रा शुरु हुई है। मंगलबार से दिल्ली में शुरु होनेवाले आतंकवाद प्रतिवाद सम्बन्धी बैठक में सहभागी होने के लिए गृहमन्त्री निधि भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लगायत उच्च राजनीतिक नेतृत्व के साथ मुलाकात का भी कार्यक्रम है ।
गृहमन्त्रालय स्रोत के अनुसार मन्त्री निधि आतंकवाद नियन्त्रण सम्बन्धी बैठक में नेपाल का प्रतिनिधित्व करेंगे । दिल्ली में भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी उनकी मुलाकात तय है ।
भारतीय कांग्रेस के सोनिया गान्धी और राहुल गान्धी के साथ भी मुलाकात करेंगे ।
पिछले समय में नेपाल की राजनीतिक अवस्था के बारे में भारत ने कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है । खासकर निर्वाचन के सम्बन्ध में ।
कञ्चनपुर में भारतीय सीमा सुरक्षा बल की गोली प्रहार से नेपाली की मृत्यु के बाद दोनों देशों में तनाव उत्पन्न हो गया है और नेपाल में भारत विरोधी भावना बढ गई है । एसे समय में गृहमंत्री निधि की भारत यात्रा कई अर्थ में महत्व रखती है ।


