मधेस में मधेशी नेता जबतक रहेंगे , समस्या समाधान नही होगा :ओली
नेपालगन्ज, 1चैत्र ।
एमाले अध्यक्ष ओली ने कहा है कि एमाले को काला झंडा देखने की फुर्सत नही है ।एमाले लाल झंडा लेकर देश के विकाश के लिए आगे बढ़ चुका है ।उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म और जाति के नाम पर विखंडन की कोशिश कर रहे हैं ।उन्होंने मधेशी नेता को इंगित करते हुये कहा कि मधेस में जब तक मधेसी नेता रहेंगे तब तक मधेस की समस्याओं का समाधान नही होगा ।क्योंकि ये खुद हारते हैं तो अपनी पत्नी को पद दे देते हैं ।उन्होंने कहा कि मधेशी नेता कहते हैं कि ओली कहता है कि बिहार जाओ यू पी जाओ जबकि ये खुद दस पंद्रह दिन में बिहार यू पी जाते हैं ।
एमाले देश निर्माण के लिए आगे बढ़ रहा है ।


