उम्मेदवार की संख्या साढे ३ लाख कट्ने की अनुमान :- चुनाव आयोग

४ चैत,काठमान्डू ,आर एन यादव |
चुनाव आयोग ने आगामी बैशाख ३१ गते से होने वाले स्थानीय तह के चुनावों में देशभर के साढे ३ लाख से ज्यादा उम्मेदवार रहने का पूर्व अनुमान किया गया हैं । इस चुनाव ने नगरपालिका के मेयर , उपमेयर तथा गाउँपालिका के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष सहित वडाध्यक्ष और चार वडा सदस्य सहित लगभग ३५ हजार जनप्रतिनिधि चयन किया जाएगा । उम्मेदवारी दर्ता के लिए बैशाख १६ गते शुवह १०बजे से साम ५ बजे तक के समय को निश्चित किया गया हैं । मतदान बैशाख ३१ गते को शुवह ७ बजे से लेकर साम ५ बजे तक होगा ।चुनाव के तैयारी में रहे आयोग ने करिब ३ लाख ६६ हजार ३ सौ ९० उम्मेदवार को अनुमान किया हैं । इस अनुमानित संख्या स्वतन्त्र उम्मेदवार बाहेक के हैं ।
चुनाव आयोग ने इसी आधार में चुनाव व्यवस्थापन की तैयारी कर रही हैं । लेकिन चुनाव आयोग के अनुसार स्वतन्त्र उम्मेदवार के संख्या को अनुमान नहीं किया जा रहा हैं । चुनाव आयोग के अनुसार एक पद में ७ से १० लोगों के बीच प्रतिस्पर्धा होने की अनुमान किया गया हैं । इसी आधार में दल के साथ् देश भर करिब साढे तीन लाख उम्मेदवार के वीच प्रतिस्पर्धा होने की अनुमान किया हैं । आगामी स्थानीय चुनाव में सिर्फ़ १ सौ १३ दल चुनाव मे भाग ले सकते हैं । सब से ज्यादा काठमान्डू में ४५ दल और सब से कम मनाङ में ७ दल चुनाव में भाग लेने वाला है ।
चुनाव आयोग के आंकलन कि स्वतन्त्र उम्मेदवार के समेत संख्या जोड्ने पर उम्मेदवार की संख्या ४ लाख कट सक्ती है । एक स्थानीय तह में गाउँपालिका/नगरपालिका के प्रमुख और उपप्रमुख के लिए चुनाव किया जाएगा । इसी तरह हरेक वडा में एक जना वडाध्यक्ष और अन्य चार सदस्य के लिए चुनाव किया जाएगा । इसी पद के लिए इतना बहुत संख्या में उम्मेदवार को अनुमान किया गया हैं ।

