Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में साहू समाज बाके द्वारा होली मिलन तथा शुभकामना आदान–प्रदान

 

23नेपालगन्ज (बाके), पवन जायसवाल, २०७३ चैत्र ५ गते ।
बाके जिला के नेपालगन्ज में साहू समाज बाके ने चैत्र ५ गते शनिवार को होली मिलन तथा शुभकामना आदान–प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया ।
साहू समाज बाके के अध्यक्ष हंशराम साहू के अध्यक्षता और कशौंधन बैश्य समाज बाके के अध्यक्ष सुनील कुमार बनिया के प्रमुख अतिथ्यि में सम्पन्न कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष हंशराम साहू ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये कार्यक्रम में उपस्थित सहभागियों को अबीर लगाकर स्वागत किया था ।
कार्यक्रम में बाके जिला के बिभिन्न जगह से स्वजातीय बन्धुओं की सहभागिता रही थी । कशौंधन बैश्य समाज बाके के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार बैश्य ने शुभकामना देते हुये कहा महिलाए को आज के जमाने में शिक्षा देना बहुत ही जरुरी है क्यों कि आज के समय में शिक्षा नही है तो कुछ भी नही इसलिए शिक्षाजरुरुी है जोड दिया था ।
इसी तरह होलीमिलन तथा शुभकामना आदान–प्रदान कार्यक्रम में समाज के आजीवन सदस्य राम लोचन शाह, महेन्द्र बहुमुखी क्याम्पस नेपालगन्ज के प्रोफेसर अमरनाथ शाह, डा. अनील शाह, सूरज साहू, कशौंधन बैश्य समाज बा“के के कोषध्यक्ष राम कुमार बैश्य, कैलाश साहू, साहू समाज के पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीलाल साहू, अर्जुन शक्ति केन्द्र नेपालगन्ज के अध्यक्ष अनूप गुप्ता, लयागत लोगों ने शुभकामना व्यक्त किया था ।

22
कार्यक्रम में साहू समाजद्वारा निर्मित साहू समाज के धर्मशाला में रहा राधाकृष्ण मन्दिर के पूजारी रामफेरन शर्मा, पत्रकार दिनेश ठाकुर , पवन जायसवाल लगायत लोगों की उपस्थित रही थी ।
समाज के वरिष्ठ सल्लाहकार हरि नारायण साहु ने होलीमिलन तथा शुभकामना आदान–प्रदान कार्यक्रम में शुभकामना देते हुये कार्यक्रम की समापन कियें थे ।
साहू समाज की स्थापना समाज के संस्थापक अध्यक्ष स्व. चुन्नीलाल साहू ने २०५३ साल में स्थापना किया था । कार्यक्रम की सञ्चालन समाज के सह–सचिव तथा भेरी एफ.एम. नेपालगन्ज के कार्यक्रम प्रस्तोता नन्दलाल साहू ने किया था ।

Sahu Samaj11

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *