Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कमल थापा को लगा बडा झटका, राप्रपा के विधान से हटाया ‘राजसंस्था और हिंदू राष्ट्र’

 

kamal-thapa

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, मार्च ।
राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, पार्टी के विधान से ‘संवैधानिक राजसंस्था और हिंदू राष्ट्र’ के वाक्यांश को खारिज करने के निर्वाचन आयोग के निर्णय के विरुद्ध संवैधानिक रास्ता निकालने की तैयारी में है ।
आज पार्टी अध्यक्ष कमल थापा की अध्यक्षता में हुई आकस्मिक बैठक में संविधान प्रदत्त अधिकार के तहत ही राजसंस्था और हिंदू राष्ट्र वाला वाक्यांश विधान में समाविष्ट किया जाने की दलील के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा इसे खारिज करने के किए गए निर्णय के विरुद्ध संवैधानिक रास्ता निकालने का फैसला लिया गया ।
इसी चैत के सात गते को देश भर के जिला निर्वाचन कार्यालयों में ज्ञापन पत्र पेश करने के साथ साथ चैत के तीसरे हफ्ते से हिंदू राष्ट्र पुनस्र्थापन के लिए दवाब स्वरूप सडक संघर्ष के साथ धर्मनिरपेक्षता खारिजी और हिंदू राष्ट्र के पुनस्र्थापन के लिए व्यवस्थापिका संसद में संविधान संशोधन प्रस्ताव दर्ज कराने का निर्णय भी बैठक में किया गया । ये जानकारी नेता राजाराम श्रेष्ठ ने दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com