Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अज्ञात समूह के गोली प्रहार से शिक्षक यादव गम्भीर

 

९ चैत ,  रौतहट, आर एन यादव
अज्ञात समूह द्वारा एक शिक्षक के उपर  रौतहट में  गोली प्रहार की गई हैं । रौतहट के विश्रामपुर गाविस वार्ड नम्बर ८ में रहने वाले राम अयोध्या राय यादव  मकवानपुर के  स्याङलुङ स्थित निम्न माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के रुपमे काम करते आ रहे हैं,वहीं शिक्षक राम अयोध्या राय यादव को रौतहट में रात १ बजे के आसपास अज्ञात समूह ने घर में जा कर गोली मार दी हैं । हेड में गोली लगे शिक्षक यादव के अवस्था गम्भीर रहा है और हेटौँडा के चुरे हिल अस्पताल में  अचेत अवस्था में उपचार होने की जानकारीपुलिस ने दी है ।
मिली जानकारी मुताबिक  गाँव मे जमिन नापी के और लेखापढी व्यावसाय करने वाले शिक्षक यादव छुट्टी में घर आए थे । अपने ही घर मे रात को सो रहे अवस्था मे घर के खिर्की से अज्ञात समूह ने हेड मे गोली मार कर फरार हो गए । घर के  अवस्था सामान्य रहे शिक्षक यादव जग्गा–जमिन के विवाद के कारण ही कोई उसे गोली मारने की अनुमान पुलिस  की हैं ।
सूत्रों के अनुसार घटना के तुरन्त ही  जिला पुलिस कार्यालय रौतहट के प्रमुख एसपी यज्ञविनोद पोखरेल घटनास्थल पर पहुँच कर गोली  मारने की विषयों पर  गहन अनुसन्धान शुरु करने की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय रौतहट ने दी हैं । घटना के दोषी को कानून के दायरे में ही ला कर रहेंगे ऐसा जानकारी एसपी पोखरेल ने दी हैं ।

यह भी पढें   १० दिन के बाद त्रिशुली –३ सुरंग से एक जीवित व्यक्ति का उद्धार

gun

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com