डा. लोहनी नई पार्टी खोल्ने के लिए जुटे

काठमान्डू , चैत ११, आर एन यादव
कुछ हफ्ते पहले राप्रपा से अलग हुए डा. प्रकाशचन्द्र लोहनी ने नई पार्टी खोल्ने के लिए व्यापक रुप से विमर्श के लिए जुटे हैं । उन्होने संवैधानिक राजतन्त्र, हिन्दू राष्ट्र और आर्थिक समृद्धि के प्रमुख एजेंड़ों सहित नई पार्टी गठन के लिए तीब्र रुप में जुटे हुए हैं ।
पार्टी से अलग होने के साथ् ही वे एकीकृत राष्ट्रवादी शक्ति निर्माण अभियान मे जुटे केशर बहादुर विष्ट समूह, हिन्दू राष्ट्र और राजतन्त्र प्रति आस्था रखने वाले व्यक्ति तथा संगठन लगायत के साथ् उन्होने निरन्तर विमर्श करने की जानकारी मिली हैं ।
लोहनी और एकीकृत राष्ट्रवादी के बीच नई पार्टी घोषणा कर आगे बढ्ने की समझदारी ही लेकिन नेतृत्व किसका और पार्टी का नाम क्या होगा इस पर अन्तिम निर्णय न होने की जानकारी एकीकृत राष्ट्रवादी अभियान के प्रवक्ता दमन बस्नेत ने दी । पार्टी का चुनाव चिन्ह हल ही रख्ने में समझदारी हो चुकी लेकिन आगामी स्थानीय तह के चुनाव में भाग लेने या न लेने नेकेर सम्बन्ध में नेताओं के बीच विवाद रहने की जानकारी प्राप्त हुई हैं ।

