देखते जाइए मोर्चा खुद निर्वाचन में शामिल होगा ः प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डा. यादव
चैत्र १२गते बिराटनगर

प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डा. अयोधीप्रसाद यादव ने कहा है कि मधेशी मोर्चा के चुनाव बहिष्कार करने से स्थानीय तह के निर्वाचन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है । बिराटनगर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने उक्त बातें कहीं उन्होंने यह भी कहा कि आपलोग देखते जाइए मोर्चा खुद निर्वाचन में हिस्सा लेगा । उन्होंने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने के लिए आयोग तैयार है । साथ ही उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन एक ऐतिहासिक निर्वाचन होगा ।

