तीन दल संविधान को लतारतें हुयें चुनाव करानें पर तुले हुयें हैं : उपेन्द्र यादव
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २५ मार्च ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि प्रमुख तीन दल संविधान के मर्म के विपरीत जाकर चुनाव करानें जा रहा हैं ।
अध्यक्ष यादव नें आगे कहा हैं कि संविधान के मुताबिक पहले संसद् के चुनाव होना चाहिए और उस कें बाद प्रदेश तथा स्थानीय तह के चुनाव कराना चाहिए पर प्रमुख तीन दल संविधान को लतारतें हुयें चुनाव करानें पर तुले हुयें हैं ।
रिपोर्टर्स क्लबद्वारा आज राजधानी में आयोजित साक्षात्कार में अध्यक्ष यादव नें सरकार को सुझाया कि पहले सभी दलों के समन्वय, सहमति में लाकर और चुनाव में शामिल कराकर केन्द्रीय चुनाव करनें के बाद दुसरें चुनाव में कराने के व्यवस्था संविधान में उल्लेख हैं फिर भी तीन दलों के अपने हट के वजह से चुनाव करा रहैं हैं, जो की अलोकतान्त्रिक प्रक्रिया हैं ।


