उपेन्द्र यादव ने हथियार उठाने की दी चेतावनी : मलेठ श्रद्धाञ्जली सभा
हिमालीनि डेस्क १३ चैत २०७३ | फागुण २० गते सप्तरी घटना में हुए शहिदों के सम्मान मे संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा द्वारा मलेठ-४गंजेन्द्र नारायण सिंह औधोगिक क्षेत्र में श्रद्धाञ्जली सभा का आयोजना किया गया । सभा विशाल जनमानस की उपस्थिति थी | मधेसीयों की सहभागिता सहित मोर्चा के उच्चतम नेता महन्थ ठाकुर, राजेन्द्र महतो, उपेन्द्र यादव, महेन्द्र राय यादव, शरत सिंह भण्डारी, राजकिशोर यादव, अनिल झा लगायत स्थानिय नेताओं द्वारा सहिदों को श्रद्धाञ्जली देकर मन्तव्य व्यक्त करके श्रद्धाञ्जली सभा सम्पन्न किया गया । संघिय समाजवादी फोरम नेपाल के राष्टिय अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने अपने मन्तव्य के क्रम मे मधेस मे औपनिवेशिक शासन कायम रहने की बात का जिक्र किया । उन्होनो कहाँ कि यदि हमें माँगकर हक नही मिलता है तो छिनकर अधिकार लेना पडेगा उसके लिए यूवाओंको हथियार भी उठाना पड सकता है । मधेसी शहिदों के प्रति श्रद्धाञ्जली व्यक्त करते हुए उन्होनो कहा कि मधेस को अधिकार सम्पन्न बनाकर सहिदों के सपना को हम अवश्य साकार करेंगे । नेकपा ऐमाले द्वारा आयोजीत मेची-काली जागरण अभियान में फागुण २३ गते बिरोध जतानेपर पुलीस द्वारा चलाई गई गोली से सप्तरी में सञ्जन मेहता, आनन्द साह, पिताम्बर साह, बिरेन्द्र मेहता और नगेन्द्र यादव ने सहादत प्राप्त किया था ।




