प्रचंड को १५ मिनेट के लिए चीनी राष्ट्रपति से हुआ मुलाकात, दिया १४ करोड के ऋण

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २७ मार्च ।
प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ आज बीजिÞंग स्थित ग्रेट ऑफ दि पिपल में मुलाकात की है । इस मुलाकात को उपलब्धिमूलक बताते हुए प्रधानमंत्री प्रचंड ने बताया कि चीनी राष्ट्रपति के साथ खुले तौर पर बातचीत हुई थी ।
बातचीत में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग आने वाले वैशाख ३१ गते को होने वाले स्थानीय चुनाव के लिए करीब १४ करोड़ रुपये सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताने के साथ साथ नेपाल के राजनीतिक स्थायित्व, विकास, रेलवे और तातोपानी नाका को खोलने के विषय में जिज्ञासा के साथ प्रस्तुत हुए थे ।
इससे पूर्व आज बीजिग में आयोजित ‘नेपाल में निवेश के अवसर’ शीर्षक की अंतरक्रिया में प्रधानमंत्री प्रचंड ने नेपाल के सभी राजनीतिक दलों को आर्थिक समृद्धि और वैदेशिक निवेश को लेकर एकताबद्ध बताते हुए चीनी निवेशकर्ताओं से नेपाल में निवेश करने का आग्रह किया था ।

