Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यें ५ फूड शरीर की दुर्गंध और मुंह की बदबू से छुटकारा दिलाएंगे

 

mouth smeel
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ मार्च ।

कोई भी मौसम हो तन की दुर्गंध सभी को परेशान करती है । बहुत सारे डियोड्रेंट और परफ्यूम के इस्तेमाल से थोड़ी देर के लिए राहत तो मिलती है, लेकिन लंबे समय तक बाँडी आँडर को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि अपने खानपान में उचित बदलाव किए जाएं । जानिए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो शरीर की दुर्गंध को हमेशा के लिए दूर करते हैं ।

 

यह भी पढें   अर्थमंत्री डा. स्वर्णिम वाग्ले भारत की तीन दिवसीय दौरे पर

lemmon

नींबू

नींबू में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को दुर्गंध से दूर रखते हैं । ये मुंह की बदबू से भी बचाता है । रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी में नींबू डालकर पिएं । इससे विटामिन सी की कमी तो पूरी होगी ही साथ ही शरीर भी महकता रहेगा ।

tamatar

टमाटर

रोजाना टमाटर के रस या फिर सूप लेने से शरीर का तापमान बराबर रहता है । अगर बहुत ज्यादा पसीना आता है तो टमाटर को सलाद में शामिल करें । इससे शरीर से टा‘क्सिस खत्म होंगे जिससे शरीर महकेगा ।

यह भी पढें   गुठी संस्थान ने तालाबों से कब्ज़ा हटाने के लिए और 15 दिन किया तय सीमा

green tea

ग्रीन टी

एंटीअाँक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी मुंह की दुर्गंध, तन की दुर्गंध और पैर में ज्यादा पसीना आने की समस्या को दूर करता है । ग्रीन टी ग्लूटाथियाँन को बनाता है जो शरीर से जहरीले टा‘क्सिस को दूर करके बाँडी डिटाँक्सिफाई करता है । जितना टाँक्सिस कम होगा तन की दुर्गंध उतनी ही कम होगी ।

 

dalchini

दालचीनी

तन की दुर्गंध को दूर करने के लिए किचन में मौजूद मसाले भी कारगर हैं । दालचीनी में मौजूद तेल मुंह से बैक्टीरिया को खत्म करता है ।

यह भी पढें   कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आत्मसम्मान पदों की सौदेबाजी का विषय नहीं : डॉ.शशांक कोइराला

methi

मेथी

मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर रखें । सुबह इनको चबाने से तन की दुर्गंध दूर होती है । विटामिन और मिनिरल से भरपूर मेथी पाचन को भी दुरुस्त रखता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com